Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

कबड्डी प्लेयर दीपक हुड्‌डा की हिसार महिला थाने में पिटाई

Date:

हरियाणा के इंटरनेशनल कबड्‌डी प्लेयर व नेशनल टीम के पूर्व कप्तान दीपक हुड्‌डा के साथ थाने में मारपीट की गई है। इसकी शिकायत उन्होंने हिसार के सदर थाने में दी। उन्होंने आरोप लगाया है कि हिसार महिला थाने में उनकी पत्नी इंटरनेशनल बॉक्सर स्वीटी बूरा ने उनके साथ मारपीट की है।

शिकायत में दीपक ने स्वीटी के पिता और मामा का नाम भी शामिल करवाया है। दीपक की शिकायत पर तीनों के खिलाफ मामला दर्ज हो गया है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच चल रहे धोखाधड़ी, मारपीट और दहेज उत्पीड़न के मामले में इन्हें पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था।

इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच आपस में कहासुनी हुई। पुलिस के सामने ही बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्ष हाथापाई पर उतर आए। इस हाथापाई में दीपक को चोटें आई हैं। इसके बाद वह महिला थाने से सदर थाने पहुंच गए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related