Thursday, July 2, 2026
Thursday, July 2, 2026

नॉर्थ मैसेडोनिया के नाइट क्लब में आग, 51 की मौत:100 से ज्यादा घायल

Date:

 

स्कोप्जे–यूरोपीय देश नॉर्थ मैसेडोनिया के एक नाइट क्लब में शनिवार देर रात आग लगने से कम से कम 51 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 118 लोग घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोकानी शहर में आयोजित हिप हॉप म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान यह हादसा हुआ।

कोकानी शहर राजधानी स्कोप्जे से लगभग 100 किलोमीटर दूर स्थित है। 30,000 की आबादी वाले इस शहर के नाइट क्लब में उस समय आग लगी जब फेमस हिप-हॉप जोड़ी ADN का म्यूजिक प्रोग्राम चल रहा था। इस कॉन्सर्ट के लिए 1500 लोग क्लब में जमा हुए थे।

माना जा रहा है कि प्रोग्राम के दौरान किसी ने क्लब के अंदर आतिशबाजी की, जिससे आग लग गई। आग लगने के बाद अफरातफरी मच गई और भगदड़ में कुछ लोग कुचल गए।

प्रधानमंत्री ह्रीस्टिजान मिकोस्की ने X पर लिखा- नॉर्थ मैसेडोनिया के लिए यह एक कठिन और बहुत दुखद दिन है। इतने सारे युवाओं की दुखद मौत की कभी भरपाई नहीं हो सकती है। सरकार इस मुश्किल घड़ी में पीड़ितों की तकलीफ कम करने की हर संभव कोशिश करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मुकेरियां में कांग्रेस को बड़ा झटका, कई सीनियर नेता आप में हुए शामिल

मुकेरियां के कई कांग्रेसी सरपंच आप में हुए...