Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में तेल टैंकरों के काफिले पर अज्ञात हथियारबंद लोगों का हमला

Date:

 

 

 

Peshawar: उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में अज्ञात हथियारबंद लोगों ने कुर्रम जिले में डीजल और पेट्रोल की आपूर्ति बाधित करने के लिए तेल टैंकरों के काफिले पर हमला कर दिया। सोमवार को बागान इलाके में बंदूकधारियों ने वाहनों के काफिले पर गोलीबारी की। हालांकि कोई नुकसान नहीं हुआ। टैंकर बाद में जिले के अलीजई इलाके में पहुंच गए। पुलिस ने बताया कि टैंकरों का काफिला जब पुलिस और सुरक्षा बलों की निगरानी में बागान बाजार पहुंचा, तो बदमाशों ने पास के तालु कुंज इलाके से गोलीबारी शुरू कर दी।

अधिकारियों ने बताया कि तीन काफिलों ने हांगू जिले के थाल क्षेत्र से कुर्रम तक खाद्य और अन्य आवश्यक वस्तुएं पहुंचाईं। उन्होंने बताया कि पहले काफिले में 62 वाहन थे जबकि दूसरे में 58 बड़े मालवाहक ट्रक थे। अधिकारियों ने बताया कि पांच टैंकरों सहित तीसरे काफिले ने मार्गों के बंद होने के बाद पहली बार सोमवार को सफलतापूर्वक पेट्रोलियम उत्पादों को कुर्रम पहुंचाया। ‘अमन’ जिरगा के सदस्यों ने बताया कि वे हाल ही में हुए शांति समझौते के उल्लंघन, खासकर बागान में तेल टैंकरों पर गोलीबारी को लेकर चर्चा करेंगे और उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई की रूपरेखा तय करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related