Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

पूरे बांग्लादेश में रेल यातायात बंद; मुसीबत में फंसे हजारों यात्री

Date:

 

 

Dhaka:  बांग्लादेश में रेलवे कर्मचारियों की हड़ताल के कारण मंगलवार को देशभर में ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया जिससे हजारों यात्रियों और माल परिवहन पर असर पड़ा। रेलवे कर्मचारियों ने पेंशन में वृद्धि और अन्य लाभों की मांग को लेकर यह हड़ताल शुरू की है। ‘बांग्लादेश रेलवे रनिंग स्टाफ एंड वर्कर्स यूनियन’ के कार्यवाहक अध्यक्ष सईदुर रहमान ने कहा कि सोमवार देर रात मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के साथ कोई समझौता नहीं होने के कारण यह हड़ताल शुरू की गयी। रहमान ने कहा कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो यह हड़ताल अनिश्चितकाल तक जारी रहेगी।

सरकारी रेलवे प्रणाली हर साल लगभग 6.5 करोड़ यात्रियों को सेवा देती है। यह 17 करोड़ की आबादी वाले देश में 25,000 कर्मचारियों को रोजगार देती है और 36,000 किलोमीटर (22,000 मील) के नेटवर्क पर काम करती है। राजधानी ढाका के मुख्य कमलापुर रेलवे स्टेशन पर हड़ताल के विषय में जानकारी न होने के कारण सैकड़ों यात्री जमा हो गए। कई यात्री घंटों इंतजार करने के बाद वापस घर लौट गए। यात्रियों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए रेलवे सलाहकार से स्टेशन पर शिकायत की। ढाका के स्टेशन मैनेजर शहादत हुसैन ने बताया कि मंगलवार की सुबह कम से कम 10 ट्रेनों को स्टेशन से रवाना होना था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related