Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

पंजाब में बड़ी वारदात, पेट्रोल पंप मैनेजर पर तेजधार हथियारों से हमला

Date:

 

 

 

पंजाब : पंजाब में आए दिन हो रही वारदातें थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। तेजधार हथियारों से हमला करके पेट्रोल पंप के मैनेजर को शिकार बनाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मोहाली के एयरपोर्ट सिटी में पेट्रोल पंप के मैनेजर से 5 लाख रुपए की लूट की गई है। पूरा घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

पेट्रोल पंप मालिक हर्षवीर सिंह ने बताया कि उसका जीओबी नाम से पेट्रोल पंप राजपूरा जीरकपुर में नीलम अस्पताल के पास स्थित हैं। गत दिन उसका मैनेजर पेट्रोल पंप से कैश लेकर मोहाली में स्थित एक बैंक में जमा करवाने के लिए जा रहा था, इस बीच जब वह एयरोसिटी के ई-ब्लाक में पहुंचा तो बाइक सवार 3 युवकों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। आरोपियों ने पहले पंप मैनेजर को नीचे गिरा दिया और उसके बाद तेजधार हथियारों से हमला कर दिया और उससे 5 लाख रुपए की नकदी व अन्य सामान लेकर फरार हो गए। यही नहीं लुटेरे जाते समय मैनेजर की एक्टिवा भी साथ ले गए। गनीमत ये रही कि इस दौरान मैनेजर की जानी नुकसान नहीं बल्कि मामूली चोटें आई हैं। इस संबंधी तुरन्त पुलिस को सूचना दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related