Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

हिमाचल में बर्फबारी से पारा माइनस 14º तक पहुंचा

Date:

देश के उत्तरी राज्यों में तेज सर्दी का असर लगातार बना हुआ है। हिमाचल प्रदेश मे बर्फबारी के बाद से प्रदेश के 5 क्षेत्रों का पारा माइनस में पहुंच गया है। ताबो का न्यूनतम तापमान -14.7 डिग्री, समदो का -9.3 डिग्री, कुकुमसैरी -6.9 डिग्री, कल्पा का -2 और मनाली का 2.8 डिग्री दर्ज किया गया।

उत्तरी राज्यों में सर्दी के अलावा घने कोहरा भी देखने को मिल रहा है। पंजाब-हरियाणा के कई जिलों में विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर रह गई। वहीं, अमृतसर में विजिबिलिटी 0 मीटर दर्ज की गई। गुरुवार रात 10 बजे के बाद से अमृतसर एयरपोर्ट बंद कर दिया गया। यहां कोई भी फ्लाइट लैंड नहीं हुई।

उधर, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर-उज्जैन समेत मध्यप्रदेश के करीब 40 जिलों में कोहरा देखने को मिला। कुछ जगहों पर 100 मीटर तक देखना भी मुश्किल हो रहा था। उत्तर प्रदेश के भी 20 शहरों में कोहरा देखने को मिला। यहां विजिबिलिटी 10 मीटर दर्ज की गई। दिल्ली में कई ट्रेनें भी कम विजिबिलिटी के कारण लेट हुईं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related