Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

कांग्रेस का जय-बापू, जय-भीम, जय-संविधान अभियान आज से शुरू

Date:

कांग्रेस का जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान शुक्रवार को देशभर में शुरू होगा। अभियान का समापन 26 जनवरी को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली मध्य प्रदेश के महू में होगा।

इस अभियान को 27 दिसंबर से ही शुरू होना था। साल 1924 में हुए कांग्रेस के बेलगावी अधिवेशन के 100 साल पूरे होने पर 26 और 27 दिसंबर को पार्टी ने विशेष अधिवेशन रखा था।

तय तारीख पर अधिवेशन शुरू हो गया था लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के बाद शाम को अधिवेशन रद्द कर दिया गया था। साथ ही अभियान की तारीख भी आगे बढ़ा दी गई थी।

अभियान के बारे में कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बताया था कि महात्मा गांधी की विरासत और संविधान को बचाने के लिए हर ब्लॉक, जिले और राज्य में रैलियां की जाएंगी। जरूरत पड़ने पर अभियान 26 जनवरी के बाद भी जारी रह सकता है।

बेलगावी अधिवेशन के पहले दिन 26 दिसंबर को कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक हुई थी। इसमें 26 जनवरी 2025 से ‘संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा’ शुरू करने का फैसला लिया गया था।

अधिवेशन के पहले दिन मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने भाषण दिया था। सोनिया गांधी अधिवेशन में शामिल नहीं हुईं थीं। उन्होंने चिट्ठी के जरिए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था।

बैठक के बाद जयराम रमेश ने बताया- हमारा मानना ​​है कि भारत जोड़ो यात्रा ने कांग्रेस को संजीवनी दी थी। इससे कांग्रेस की राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ आया था। हमने भारत जोड़ो न्याय यात्रा भी निकाली। अब 26 जनवरी से हम एक साल तक चलने वाली ‘संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा’ शुरू करेंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related