Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

चंडीगढ़ समेत पंजाब के 18 जिलों में शीतलहर:अगले 6 दिन पड़ेगी कड़ाके की ठंड

Date:

चंडीगढ़1 घंटे पहले

पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों को 24 दिसंबर तक शीतलहर का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने शीतलहर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आज (बुधवार) 18 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। तापमान में तेजी से गिरावट आ रही है।

 

24 घंटे में औसत अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री की गिरावट आई है। हालांकि यह सामान्य के करीब ही बना हुआ है। फरीदकोट में सबसे ज्यादा औसत अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, रातें अब और सर्द होने लगी हैं। फरीदकोट में रात का तापमान 0 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है।

 

इसके चलते आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट आएगी। यह तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिरेगा। आज पंजाब के कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फरीदकोट और मोगा में शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट है। जबकि पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली के लिए येलो अलर्ट है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related