Tuesday, October 13, 2026
Tuesday, October 13, 2026

पंजाब में आज ट्रेनें रोकेंगे किसान:48 जगहों पर 3 घंटे बैठेंगे

Date:

पंजाब में शंभू बॉर्डर और खनौरी बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में आज 3 घंटे के लिए ट्रेनें रोकी जाएंगी। 48 जगहों पर किसान दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक ट्रैक पर बैठेंगे। अमृतसर, जालंधर और होशियारपुर जिला में सबसे ज्यादा जगहों पर किसान ट्रैक जाम करेंगे। रेल रोको आंदोलन का ऐलान 14 दिसंबर को किसान नेता सरवण पंधेर ने किया था।

वहीं खनौरी बॉर्डर पर चल रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के मरणव्रत को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने आज इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। मीटिंग दोपहर 2 बजे चंडीगढ़ स्थित किसान भवन में होगी। इसमें डल्लेवाल के संघर्ष को समर्थन देने का ऐलान हो सकता है।

इसके बाद शाम 7 बजे गवर्नर से मिलने का प्रोग्राम है। हालांकि पहले यह मीटिंग 24 दिसंबर को रखी गई थी, लेकिन किसान नेता जगजीत डल्लेवाल की बिगड़ती सेहत को देखते हुए मीटिंग का समय बदला गया है।

दूसरी तरफ हाई पावर कमेटी ने किसानों को आज ही पंचकूला में मीटिंग के लिए बुलाया, लेकिन किसानों ने कमेटी को पत्र लिखकर मीटिंग में आने से साफ इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह केवल केंद्र सरकार से ही मीटिंग करेंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बंदी सिंहों की रिहाई के लिए भगवंत मान सरकार कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी

'आप' सरकार द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने का आश्वासन...

पंजाब को पहली बार मिली ‘काम’ करने वाली सरकार : भगवंत सिंह मान

साढ़े चार साल में हमने अपने कामों से...