लुधियाना—लुधियाना में 9 साल के बच्चे की गला रेत कर हत्या कर दी गई। बच्चा 3 दिन से लापता था। शनिवार शाम को उसका शव कासाबाद गांव के पास झाड़ियों में मिला। उसकी पहचान अमन के रूप में हुई है।
पहले परिवार सलेम टाबरी थाने गया। पुलिस ने उन्हें कहा कि उनका एरिया नहीं है। फिर वो बस्ती जोधेवाल थाने गए। वहां भी उन्हें कहा गया कि उनका एरिया नहीं है।
इसके बाद परिवार मेहरबान थाने गया। मेहरबान थाने वालों ने भी एरिया न होने की बात की। परिवार उसके बाद लाडोवाल थाने गया। उन्होंने भी अपना एरिया होने से इंकार किया। आखिर में शव कासाबाद के पास झाड़ियों में मिला और यह एरिया सलेम टाबरी थाने का ही निकला। परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हरदोई का रहने वाला है।


