Sunday, July 12, 2026
Sunday, July 12, 2026

खंभे पर लटका मिला 11वीं के छात्र का शव, फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Date:

 

 

अबोहर : बहावलवासी के निकट रेल लाईन के किनारे लगे बिजली के खम्भे से 11वीं कक्षा के छात्र ने गत देर शाम को फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता चलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान पक्का सीडफार्म निवासी करीब 18 वर्षीय मलविंद्र सिंह पुत्र मंजीत सिंह के रूप में हुई है।

 

जानकारी देते हुए सहायक सबइंस्पैक्टर अजीत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि रेलवे लाईन के किनारे खम्भा नंबर 69/1 पर लटककर किसी लड़के ने फांसी लगा ली। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सतीश कुमार पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की।

 

अजीत सिंह ने बताया कि मृतक ने अपनी शर्ट का फंदा बनाकर फांसी लगाई। तलाशी लेने पर उसकी जेब से मोबाईल बरामद हुआ जो बंद था। लेकिन पुलिस ने जब मोबाईल ऑन किया तो उस पर आई कॉल से मृतक की पहचान करीब 18 वर्षीय मलविंद्र सिंह पुत्र मंजीत सिंह निवासी सीडफार्म पक्का के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार मलविंद्र 11वीं कक्षा में पढ़ता था और स्कूल के बाद धागा फैक्ट्री में काम करने जाता था। आज वह दोपहर को घर से काम पर जाने का कहकर गया और उसके बाद उसका मोबाईल बंद था। जिस पर परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।

 

थाना प्रभारी ने संस्था नर सेवा के सहयोग से शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। छात्र द्वारा आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल सका। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गैंगस्टरों ते वार का 171वां दिन: पंजाब पुलिस ने 625 स्थानों पर छापेमारी कर 348 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस टीमों ने 307 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई...