Saturday, October 17, 2026
Saturday, October 17, 2026

मालकिन को बेहोश कर ₹5 लाख-3 तोले सोना चुराया:मुक्तसर में नौकरानी ने नशीली चाय पिलाई, 2 साथी बुलाए; स्कूटी पर भागी

Date:

 

मुक्तसर/बठिंडा—मुक्तसर में आढ़ती के घर से नौकरानी 5 लाख रुपए कैश और 3 तोले सोना चुरा कर फरार हो गई। उसने घर की मालकिन को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश किया था। इसके बाद 2 साथियों को बुलाया और कैश-सोना चुरा कर ले गई। इस वारदात को उन्होंने करीब आधे घंटे में अंजाम दिया।

CCTV फुटेज में नौकरानी अपने साथी के साथ स्कूटी पर जाती दिख रही है। ये स्कूटी भी घर के मालिक की है।नेपाल की रहने वाली नौकरानी को 10 दिन पहले काम पर रखा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस तीनों की तलाश में जुटी हुई है। घटना मलोट की बिरला कॉलोनी में सामने आई।

 

नौकरानी से मिलने सहेली आई

जानकारी के मुताबिक घर में आढ़ती विनोद जग्गा और उनकी पत्नी रहते हैं। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को विनोद काम पर बाहर गए हुए थे। घर पर पत्नी और नौकरानी थीं। दोपहर के बाद नौकरानी से मिलने उसकी सहेली आई।

 

स्कूटी पर साथी के साथ फरार हुई

इस दौरान नौकरानी ने मालकिन और सहेली के लिए चाय बनाई। चाय पीने के बाद दोनों बेहोश हो गईं। पुलिस के मुताबिक इसके बाद 2 लड़के घर के अंदर दाखिल हुए। इसके बाद बैग लेकर बाहर निकले। नौकरानी स्कूटी पर साथी के साथ फरार हो गई। कुछ देर बाद आढ़ती की पत्नी को होश आया। इस दौरान उन्हें सामान बिखरा मिला। इसके बाद उन्होंने पति को जानकारी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related