Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

पंजाब में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे पहुंचा:

Date:

पंजाब और चंडीगढ़ में शीतलहर चल रही है। पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं की वजह से तापमान गिर रहा है। सुबह और शाम के समय ठंड लोगों को ज्यादा दिक्कत उठानी पड़ रही है। पिछले 24 घंटों में राज्य के औसत न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। यह सामान्य तापमान से 2.4 डिग्री नीचे दर्ज किया गया है।

फरीदकोट राज्य में सबसे ठंडा रहा है; यहां पर 2.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। पड़ोसी राज्य हरियाणा की तुलना में भी यह प्रदेश ठंडा है। वहीं, मौसम विभाग ने आज के लिए शीतलहर यलो अलर्ट जारी किया है। चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री दर्ज किया गया है। यह सीजन की दूसरी ठंडी रात रही।

कल से बदलेगा मौसम

राज्य में आज राजस्थान से लगे जिलों फिरोजपुर, फरीदकोट, मुक्तसर, फाजिल्का, मोगा, जालंधर और मानसा में कुछ स्थानों पर शीतलहर चलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। उत्तर पाकिस्तान और पंजाब के ऊपर ऊंचाई पर बना हवा का चक्रवात अभी भी सक्रिय है।

वहीं, एक और हवा की लाइन (ट्रफ) अब ऊपर की तरफ खिसक गई है। 5 दिसंबर से एक नया हल्का पश्चिमी विक्षोभ आएगा। इसके चलते पहाड़ों में बादल बढ़ सकते हैं और ठंडी हवाएं चल सकती हैं। मैदानी इलाकों में भी तापमान थोड़ा गिरने की संभावना है।

पंजाब में अब दिन का तापमान भी गिर गया है। औसत अधिकतम तापमान 0.2 डिग्री गिरा है। यह सामान्य से 2.2 डिग्री नीचे था। चंडीगढ़ में 23.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। 24 घंटे में तापमान में 0.7 डिग्री की कमी आई है। इसी तरह अमृतसर में 20.2 डिग्री तापमान रहा है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related