Saturday, June 13, 2026
Saturday, June 13, 2026

जालंधर के युवक की कनाडा में मौत

Date:

पंजाब के जालंधर में शाहकोट हलके से कांग्रेस विधायक लाडी शेरोवालिया के भतीजे की कनाडा में सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी पहचान जसमेर सिंह के रूप में हुई है। जसमेर सिंह के पिता वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजमेर सिंह खालसा हैं, जिनकी शाहकोट और आसपास के इलाकों में अच्छी पकड़ है।शाहकोट हलके के विधायक और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरदेव सिंह उर्फ ​​लाडी शेरोवालिया और अजमेर सिंह का परिवार सदमे में है। मिली जानकारी के अनुसार जसमेर सिंह अपने एक दोस्त के साथ पहाड़ी इलाके में एटीवी राइडिंग के लिए कनाडा गए थे, जहां हादसे में उनकी मौत हो गई।

शुगर मिल नकोदर के चेयरमैन अश्विंदर सिंह और मृतक के भाई संतोख सिंह खैरा ने बताया कि जसमेर सिंह अपने दूसरे दोस्त अमनदीप सिंह काहलों निवासी अमृतसर के साथ एटीवी राइडिंग के लिए पहाड़ों पर गए थे। जब वह राइड के बाद वापस लौट रहे थे तो बाइक का संतुलन बिगड़ने से दोनों लोग 300 फीट गहरी खाई में गिर गए।

दोनों युवकों को एयर एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जसमेर सिंह को मृत घोषित कर दिया और गंभीर रूप से घायल अमनदीप सिंह का इलाज शुरू कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related