Saturday, June 13, 2026
Saturday, June 13, 2026

फतेहगढ़ साहिब रेल दुर्घटना पर रिपोर्ट जारी

Date:

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में चार दिन पहले दो मालगाड़ियों की टक्कर की जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि लोको पायलट और उनके सहायक को गाड़ी चलाते समय नींद आ गई थी। जिसके चलते वे रेड सिग्नल पर ब्रेक नहीं लगा पाए। इसी वजह से यह हादसा हुआ। हालांकि, जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि इसकी चपेट में पैसेंजर ट्रेन के दो डिब्बे भी आए थे। अब इस संबंध में रेलवे की ओर से आगे की कार्रवाई की जानी है। जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि यह हादसा 2 जून को सुबह करीब 3:15 बजे पंजाब के सरहिंद जंक्शन और साधुगढ़ स्टेशन के बीच हुआ। जब इंजन यूपी जीवीजीएन ने पहले खड़ी मालगाड़ी को टक्कर मारी। इसके बाद यह पटरी से उतर गई और सीधे मेन पैसेंजर लाइन पर जा गिरी।हालांकि, उस समय कोलकाता जम्मू तवी स्पेशल ट्रेन वहां से गुजर रही थी। इसकी स्पीड कम थी। यह करीब 46 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। इसके आखिरी दो डिब्बे भी इसकी चपेट में आ गए। उस समय ट्रेन के पायलट ने ब्रेक लगा दिए थे। जिसके चलते कई लोग हादसे का शिकार होने से बच गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related