Saturday, June 13, 2026
Saturday, June 13, 2026

थप्पड़ मारने की घटना पर SGPC अध्यक्ष ने कंगना को आड़े हाथों लिया, बोले, पंजाब विरोधी मानसिकता व्यक्त कर रही कंगना

Date:

 

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना रनौत को थप्पड़ मारने की घटना इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है। महिला सिपाही कुलविंदर कौर को जहां विभिन्न संगठन और लोग समर्थन दे रहे हैं, वहीं एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी भी कुलविंदर का समर्थन करने के लिए मैदान में उतरे है। धामी ने एक्स पर ट्वीट करते हुए कंगना रनौत पर निशाना साधा। हरजिंदर सिंह धामी ने लिखा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद है कि कंगना रनौत घृणित सोच व्यक्त करने के लिए लगातार पंजाब और पंजाबियों को निशाना बना रही हैं। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक पंजाबी सुरक्षा गार्ड के साथ हुई बहस के बाद इस मामले को लेकर कंगना रनौत की पंजाबियों के खिलाफ नफरत भरी टिप्पणियां उनकी पंजाब विरोधी मानसिकता की अभिव्यक्ति है।

धामी ने आगे लिखा है कि कंगना रनौत का यह कहना कि पंजाब में आतंकवाद बढ़ रहा है, उनकी बीमार मानसिकता की अभिव्यक्ति है, जबकि सच्चाई यह है कि उनकी अपनी जुबान से फैलाया जा रहा आतंकवाद ही देश के माहौल को प्रदूषित कर रहा है। कंगना रनौत को यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि अगर देश की बहु-जातीय और बहुभाषी संस्कृति आज जीवित है, तो यह देश के लिए पंजाबियों द्वारा किए गए बलिदानों के कारण है। इतिहास को भूलकर केवल लोकप्रिय होने के लिए देश में लोगों के आपसी सौहार्द और आपसी सामाजिक संबंधों को नजरअंदाज करना देश के लिए अच्छा नहीं है। लेकिन कंगना रनौत जानबूझकर इस रास्ते पर चल रही हैं।

 

इसके साथ ही धामी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेताओं से अनुरोध है कि वे कंगना रनौत को नियंत्रण में रहने और नैतिक मूल्यों का पाठ भी पढ़ाएं। चंडीगढ़ हवाईअड्डे पर हुई घटना के कारणों की गहन जांच होनी चाहिए कि कहीं कंगना रनौत ने पंजाब के खिलाफ नफरत का माहौल बनाने के लिए कोई शरारतपूर्ण तर्क तो नहीं दिया। केंद्रीय सुरक्षा बल द्वारा की जाने वाली जांच बिना किसी राजनीतिक या व्यक्तिगत प्रभाव के की जानी चाहिए ताकि किसी के साथ अन्याय ना हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related