Sunday, November 29, 2026
Sunday, November 29, 2026

 रोहतक में चलते ऑटो में धमाका, 8 झुलसे:बाहर से आया रॉकेट अंदर रखे गंधक-पोटाश से टकराया

Date:

 

पानीपत–हरियाणा के रोहतक में एक चलते ऑटो में धमाका हो गया। जिससे ऑटो में बैठी 8 सवारियां झुलस गई। दरअसल, ऑटो से नहर पर छठ घाट के पास जा रहे श्रद्धालुओं की ऑटो में बाहर से एक रॉकेट आकर घुस गया। उसी ऑटो में गंधक-पोटाश रखा हुआ था।जिसके कारण ऑटो में धमाका हुआ और उसमें बैठे आठ लोग बुरी तरह से झुलस गए। राहगीरों ने लोगों को पीजीआई में उपचार के लिए भेजा है। जहां पर उनका उपचार किया जा रहा है। वहीं, हादसे की सूचना मिलने पर प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

घायल के परिवार से नवल किशोर ने बताया कि वह घर से दिल्ली बाइपास पर भालौठ सब ब्रांच नहर पर बने छठ घाट पूजा की तरफ जा रहे थे। लेकिन दिल्ली बाइपास पर जैसे ही पहुंचे तो बाहर से ही एक रॉकेट सीधा ऑटो में आ गिरा। उसी जगह पर एक थैली के अंदर गंधक-पोटाश रखा हुआ था। जिसके कारण उसमें एक दम से धमाका हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related