Thursday, July 16, 2026
Thursday, July 16, 2026

रिश्वतखोरी के मामले में डी.सी. का पी.ए. व क्लर्क रंगे हाथों गिरफ्तार

Date:

पंजाब डैस्क : तरनतारन में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजीलैंस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। बताया जा रहा है कि तरनतारन में विजीलैंस ने डी.सी. के पी.ए. व क्लर्क को रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार कर लिया है, जबकि इस मामले में एक अन्य आरोपी फरार बताया जा रहा है। आरोपियों की पहचान तरनतारन के डी.सी. के पी.ए. हरमनदीप सिंह, इलैक्शन सैल के क्लर्क हरसिमरनजीत सिंह और कांटैक्ट पर काम करने वाले डाटा आप्रेटर जगरूप सिंह के रूप में हुई है।

जानकारी अनुसार आरोपियों ने 2024 के लोकसभा चुनावों दौरान एक व्यक्ति से वीडियो ग्राफी सेवाओं के के बिलों को क्लीयर करने के बदले 1 लाख रुपए की मांग की थी, जिसके बाद 50 हजार में सौदा तय हो गया था। जिसके बाद शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत विजीलैंस को की। आरोपी शिकायतकर्ता से पहली 20 हजार रुपए पहली किस्त के रूप में ले रहे थे। विजीलैंस ने ट्रैप लगाकर दोनों आरोपियों को सरकारी गवाहों की मौजूदगी में 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

माँवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे

*पटियाला, अमृतसर, जालंधर ,गुरदासपुर और होशियारपुर भी शीर्ष...