Saturday, September 5, 2026
Saturday, September 5, 2026

गोल्डन टेंपल में महिला की मौत को लेकर हुआ खुलासा

Date:

मृतक महिला संयोगिता कपूर की फाइल फोटो। संयोगिता के मायके वालों ने आरोप लगाया है कि उसकी हत्या की गई है।पंजाब में अमृतसर के गोल्डन टेंपल कॉम्प्लेक्स में बने बाबा अटल राय जी गुरुद्वारा साहिब की 7वीं मंजिल से आज एक महिला की गिरने से मौत हो गई।

सूचना मिलने पर महिला के मायके वाले मौके पर पहुंचे। मौके पर मौजूद लोग इसे आत्महत्या बता रहे थे, लेकिन महिला के मायके वालों का आरोप है कि उनके दामाद ने उनकी बेटी को इमारत से धक्का दिया है। यह आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या है। वहीं, पुलिस और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी (SGPC) इस मामले की जांच कर रहे हैं।

महिला की पहचान अमृतसर में गोल्डन टेंपल के पास ही रहने वाली संयोगिता कपूर (34) के रूप में हुई है।विक्रम सिंह का कहना है कि महिला ने घरेलू झगड़े के कारण आत्महत्या की है। महिला गोल्डन टेंपल के नजदीक ही रहती थी।

वहीं, महिला की मौत की खबर परिवार को दोपहर करीब 1 बजे तब मिली, जब वे महिला को खोजते हुए गोल्डन टेंपल पहुंचे थे। यहीं से महिला के पति विशाल कपूर ने मायके वालों को भी सूचना दी। मौके पर पहुंचे महिला के मायके वालों ने महिला की मौत का आरोप उसके पति पर लगाया।

मायके वालों का आरोप है कि उनकी बेटी को ससुराल वाले परेशान करते थे। उन्होंने कहा कि विशाल कपूर का जीजा परमजीत चोपड़ा एक कांग्रेस लीडर है। वह घरेलू झगड़ों में संयोगिता को जान से मारने की धमकियां देता था।मृतका संयोगिता की बहन रीना चोपड़ा ने चेतावनी दी है कि जब तक आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर सजा नहीं होगी, तब तक वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

शिक्षक दिवस पर CM भगवंत मान ने 50 शिक्षकों को किया सम्मानित

शिक्षक दिवस के मौके पर पंजाब सरकार की ओर...

पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों के 181 शिक्षकों को हेडमास्टर के पद पर पदोन्नत किया

चंडीगढ़, 4 सितंबर: सरकारी स्कूलों में और बेहतर एवं...

51,979 नागरिकों की गुप्त सूचनाओं से पंजाब में नशा तस्करी से जुड़ी 25,339 गिरफ्तारियाँ

सेफ पंजाब हेल्पलाइन (97791-00200) के माध्यम से प्राप्त हुईं...