Thursday, September 17, 2026
Thursday, September 17, 2026

जालंधर में युवा कबड्डी खिलाड़ी की मौत

Date:

 

जालंधर–जालंधर के महतपुर एरिया के उदोवाल में युवा कबड्डी प्लेयर की मौत हो गई। गांव के सरपंच ने नशे की ओवरडोज की आशंका जताई है। सरपंच ने कहा कि गांव में नशा इतना हो चुका है कि 21 दिन में ये दूसरी मौत हो गई है। मौत की सूचना पुलिस को दे गई है। पुलिस का कहना है परिवार ने पोस्टमार्टम करवाए बिना संस्कार कर दिया, इससे अभी ये नहीं कहा जा सकता कि मौत कैसे हुई है।

 

पुलिस ने कहा कि नशे की ओवरडोज के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है। कबड्डी खिलाड़ी की पहचान वंश के रूप में हुई है। वंश ने 2 साल पहले 12वीं पास की थी। वह स्कूल लेवल से ही कबड्डी खेलता था और कई टूर्नामेंट खेल चुका था। वह अपने गांव उदोवाल से साथ लगते गांव बालोकी खेड़ा रोड में गया था। यहां उसकी डेडबॉडी मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

आप ने भाजपा की नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ से पहले पूछे 3 सवाल

भाजपा गुजरात से पंजाब में नशे की तस्करी...