Monday, May 25, 2026
Monday, May 25, 2026

हरियाणा में 3 बेटियों के साथ महिला कुएं में कूदी:2 बच्चियों के शव मिले; नूंह में मां-एक बेटी लापता

Date:

 

नूंह–हरियाणा के नूंह में आज (सोमवार) सुबह एक महिला अपनी तीन मासूम बेटियों के साथ कुएं में कूद गई। कुएं से दो बच्चियों के शव बरामद हुए हैं, जबकि महिला और उसकी एक बेटी अभी भी लापता है। गोताखोरों और पुलिस की टीमें कुएं के गहरे पानी में उनकी तलाश के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

 

ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार को दोपहर के समय अचानक शोर मचा कि गांव के कुएं में कोई डूब गया है। वे मौके पर पहुंचे तो पता चला कि एक महिला ने अपनी तीन बेटियों के साथ कुएं में छलांग लगा दी है। हालांकि, महिला ने ऐसा क्यों कि इसका अभी पता नहीं चला है।

 

ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना फिरोजपुर झिरका पुलिस को दी और खुद भी बचाव कार्य में जुट गए। कुएं के आसपास लोगों का भारी जमावड़ा लग गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने कहा कि हम दोनों को लगातार खोज रहे हैं और ये पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि महिला ने ये कदम क्यों उठाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब में 1 नवंबर को होगा भारत-पाक हॉकी मुकाबला, खिलाड़ियों को 45 करोड़ से ज्यादा की सौगात

चंडीगढ़ में खिलाड़ियों के सम्मान में आयोजित समारोह के...