Friday, July 17, 2026
Friday, July 17, 2026

Women’s World Cup: रेणुका ठाकुर को हिमाचल सरकार देगी 1 करोड़ का सम्मान! CM सुक्खू ने की घोषणा

Date:

 

 

हिमाचल — महिला क्रिकेट के विश्व मंच पर जलवा बिखेरने वाली भारतीय तेज गेंदबाज और देवभूमि हिमाचल की गौरव, रेणुका सिंह ठाकुर को राज्य सरकार ने एक बड़ा सम्मान देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को घोषणा करते हुए कहा कि, रोहड़ू से आने वाली इस शानदार खिलाड़ी को एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि भेंट की जाएगी। यह सम्मान उस अविस्मरणीय प्रदर्शन के लिए है जो उन्होंने विश्व कप में भारत की विजय यात्रा में दिया।

 

मुख्यमंत्री सुक्खू ने ‘पहाड़ की बेटी’ रेणुका के संघर्ष और सफलता को सलाम करते हुए कहा कि, उन्होंने वह सपना साकार किया है जो हर हिमाचली लड़की देखती है। उन्होंने अपने जुनून और दृढ़ विश्वास से यह सिद्ध कर दिया कि किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उनका विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा बनना केवल रेणुका का नहीं, बल्कि पूरे देश और हिमाचल प्रदेश का गौरव है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

माँवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे

*पटियाला, अमृतसर, जालंधर ,गुरदासपुर और होशियारपुर भी शीर्ष...