Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

अमृतसर में शादी के एक महीने बाद पत्नी की हत्या:पति ने गोली मारी

Date:

 

अमृतसर—अमृतसर में शादी के एक महीने बाद ही पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। घटना जंडियाला गुरु हलके के गहरी मंडी में सामने आई।

 

ससुराल में गलत व्यवहार किया जा रहा था

महिला के मायके वालों ने ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मायके वालों का कहना है कि बेटी की शादी को अभी एक महीना भी पूरा नहीं हुआ था। उन्होंने कहा कि अभी तो वह रस्मों को ठीक से पूरा भी नहीं कर पाए थे। लेकिन उससे पहले ही बेटी की लाश देखने को मिल गई। बेटी के साथ ससुराल में गलत व्यवहार किया जा रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related