पंजाब : पंजाब पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। जानकारी के अनुसार पंजाब का टॉप मोस्ट वॉटिड गैंगस्टर गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि यूक्रेन बॉर्डर से अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत को काबू किया गया है। बता दें कि वह पंजाब में कई आपराधिक मामलों में वांछित था। वहीं अब उसे भारत लाने की तैयारी की जा रही है।
अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत भगवानपुरिया गैंग से जुड़ा हुआ था। उसके खिलाफ इंटरपोल के जरिए पंजाब पुलिस ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाया था। इसके बाद उसकी तलाशी की जा रही थी और रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर ही उसे यूक्रेन बॉर्डर से काबू किया गया है।


