Monday, May 25, 2026
Monday, May 25, 2026

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पंजाब दौरा फाइनल:मोगा में 14 मार्च को बदलाव रैली;

Date:

केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा नेता अमित शाह मार्च में पंजाब दौरा करेंगे। मीडिया रिपोटर्स के मुताबिक 14 मार्च को उनका दौरा तय हो गया है। मोगा में एक रैली को संबोधित करेंगे। इसी रैली से बीजेपी अपनी 2027 चुनावी मुहिम का आगाज करेगी।

इसके लिए बीजेपी की तरफ से तैयारियां की जा रही है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा ने कहा कि पार्टी 14 मार्च को अमित शाह रैली करेंगे। “आओ मिलजुल कर बदलें पंजाब, सुखी रहे हमारा पंजाब” नाम से रैली करने जा रही है। यह रैली ऐसे समय आयोजित हो रही है,

जब पंजाब की मौजूदा सरकार के 16 मार्च 2026 को चार साल पूरे होने वाले हैं। उन्होंने कहा कि जब इन चार सालों का राजनीतिक आकलन होगा, तो इसे पंजाब की त्रासदी के रूप में याद किया जाएगा और मतदाताओं को खुद को ठगा हुआ महसूस होगा।

अश्वनी शर्मा ने आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बदहाल है। नशा, माइनिंग माफिया और भ्रष्टाचार बेलगाम हो चुके हैं। शिक्षा व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। पंजाब रोडवेज घाटे में चल रही है और कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा। उन्होंने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी थी कि चार साल के भीतर बेअदबी के दोषियों को सजा दिलाती, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

विपक्ष का काम सवाल उठाना होता है, लेकिन जब उनके ही सांसद विधायकों की माफिया से मिलीभगत के आरोप लगाते हैं, तो स्थिति खुद बहुत कुछ बयां कर देती है। सरकार बनाने से पहले अरविंद केजरीवाल ने हर फसल पर एमएसपी देने का वादा किया था, जबकि वर्तमान में केंद्र सरकार द्वारा गेहूं और धान पर एमएसपी दी जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार इसमें भी कटौती कर देती है।

अश्वनी शर्मा ने कहा कि व्यापारी वर्ग टैक्स वसूली और फिरौती की घटनाओं से परेशान है यहां तक कि छोटे करियाना दुकानदारों से भी फिरौती मांगी जा रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब में 1 नवंबर को होगा भारत-पाक हॉकी मुकाबला, खिलाड़ियों को 45 करोड़ से ज्यादा की सौगात

चंडीगढ़ में खिलाड़ियों के सम्मान में आयोजित समारोह के...