Monday, November 2, 2026
Monday, November 2, 2026

मोहाली में बेकाबू कार पलटी, 3 की मौत:एक घायल

Date:

 

पंजाब के मोहाली में सिसवां रोड पर बीते रविवार रात एक सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक युवती सहित 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। सूचना के पहुंची पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को मोहाली फेज 6 के सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक मृतकों में पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) के फोरेंसिक साइंस के पीएचडी स्कॉलर शुभम जट्टवाल शामिल हैं, जो यूनिवर्सिटी के BH-3 हॉस्टल में रहते थे। इसके अलावा, हादसे में रुबीना, जो नौकरी करती थीं, और सौरभ पांडे, जो PU के ह्यूमन जीनोम विभाग से 2023 में पास आउट थे और पीजीआई से जुड़े थे, की भी जान चली गई।

दुर्घटना में घायल होने वाले एकमात्र व्यक्ति मानवेंद्र हैं, जो PU में फोरेंसिक साइंस के रिसर्च स्कॉलर हैं और डे-स्कॉलर के रूप में पढ़ाई कर रहे हैं। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

थाना माजरी के एसएचओ इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर जांच की और आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि युवकों की कार चंडीगढ़ की ओर से आ रही थी और उसकी स्पीड काफी तेज थी और जैसे ही कार स्पीड ब्रेकर के ऊपर से गुजरी तो उसका संतुलन बिगड़ गया और कार पलटियां खाने लगी और पूरी कार क्षतिग्रस्त हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राहुल-प्रियंका के बीच मतभेद का दावा, भाजपा बोली- कांग्रेस में बन चुके हैं दो गुट

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस पर निशाना साधते...

1984 सिख नरसंहार को भारतीय लोकतंत्र पर कलंक बताया, SGPC अध्यक्ष धामी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर...