Saturday, October 10, 2026
Saturday, October 10, 2026

लुधियाना में कुत्तों के झुंड ने बच्चे को नोचा; अस्पताल में मौत

Date:

 

लुधियाना–लुधियाना में आज सुबह ताजपुर रोड बहादुर कालोनी 6 वर्षीय बच्चे को कुत्तों ने नोच लिया। बच्चे के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हुए। लोगों ने किसी तरह कुत्तों को डंडे मारकर भगाया। खून से लथपथ बच्चे की हालत गंभीर देख उसे तुरंत सिविल अस्पताल लाया गया, जहां उपचार दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया।

मृतक बच्चे की पहचान आदित्य के रुप में हुई है। वह कालोनी में ही अपने परिवार के साथ रहता था। बच्चे की छाती और दोनों पैर पर कुत्ते के दांत लगे हैं। हादसे के समय बच्चे की मां फैक्ट्री में सफाई का काम कर रही थी। आदित्य की नानी मुन्नी देवी ने बताया कि वह बिहार के मुज्जफरपुर के रहने वाले हैं। पिछले 4 साल से वह बहादुर कालोनी में कूड़ा बिनने का काम करते हैं। आज कुत्तों के झुंड ने उनके बच्चे पर अटैक कर दिया। जिस कारण उसकी मौत हो गई।

जानकारी देते पड़ोसी राजा ने कहा कि आज सुबह आदित्य गली में कूड़े के डंप के पास खेल रहा था। आवारा कुत्तों ने उसे अकेला देख कर झपट लिया। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर लोग एकत्र हुए। लोगों ने कुत्तों को भगाया। आदित्य को खून से लथपथ हालत में अस्पताल लेकर गए लेकिन डॉक्टर ने पहले ही बता दिया कि उसकी मौत हो चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

विजीलेंस ब्यूरो ने पटवारी और निजी एजेंट को 5,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू

चंडीगढ़, 8 अक्टूबर 2026: राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ...