Friday, June 12, 2026
Friday, June 12, 2026

Typhoon Ragasa से तबाहीः ताइवान में 14 की मौत व डेढ़ दर्जन घायल

Date:

 

Bejing: ताइवान में तूफान रागासा के कारण 14 लोगों की मौत हो गई और 18 घायल हो गए, जबकि चीन के दक्षिणी गुआंगदोंग प्रांत ने बुधवार को आने वाले शक्तिशाली तूफान की तैयारी के तहत 10 लाख से अधिक निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है। आधिकारिक मीडिया के अनुसार, इस वर्ष चीनी तट पर आने वाले सबसे शक्तिशाली तूफान के रूप में वर्णित, रागासा इस मौसम का 18वां तूफान है, जिसके गुआंगदोंग प्रांत के तट पर पहुंचने का अनुमान है। सरकारी सीजीटीएन टीवी ने कहा कि यह इस वर्ष चीन में आने वाला अब तक का सबसे शक्तिशाली तूफान हो सकता है।

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि ताइवान में तूफान रागासा के कारण 14 लोगों की मौत हो गई तथा 18 घायल हो गए। द्वीप के आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में लगभग 100 लोग फंसे हुए हैं और बचाव का इंतजार कर रहे हैं। राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, जैसे-जैसे रागासा तट से टकराने के करीब पहुंच रहा है, उससे पहले ही उसका प्रभाव पर्ल नदी डेल्टा क्षेत्र में महसूस किया जाने लगा है। इसी के चलते झुहाई शहर में 212 किलोमीटर प्रति घंटे की हवा की गति दर्ज की गई। तूफान के चलते ताइवान के पूर्वी, उत्तरी और दक्षिणी तटीय क्षेत्रों में भारी वर्षा हो रही है। मंगलवार दोपहर को हुआलिएन काउंटी में एक अवरोधक झील पर स्थित बांध उफान पर था, जिससे आस-पास के क्षेत्रों में बाढ़ आ गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related