Tuesday, September 15, 2026
Tuesday, September 15, 2026

मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना से जुड़ी बड़ी खबर, अब दिसंबर में.शुरू होगी यह योजना

Date:

 

चंडीगढ़: पंजाब में ‘मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना’ से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इस योजना को दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। दरअसल अब यह योजना दिसंबर में शुरू होगी। इससे पहले इस योजना को 2 अक्टूबर से शुरू करने की घोषणा की गई थी। इस लेकर जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अब यह योजना दिसंबर में शुरू होगी, जिसके तहत हर परिवार को 10 लाख का कार्ड मिलेगा।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बाढ़ भी इस योजना में देरी का एक कारण है। उन्होंने कहा कि जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी और इसके लिए पर्याप्त फंड अलॉट कर दिया गया है। डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार पिछले कई महीनों से राज्य में स्वास्थ्य कार्ड योजना शुरू करने की तैयारी कर रही है। इस योजना के तहत, हर परिवार को 10 लाख तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। गौरतलब है कि तरनतारन और बरनाला जिलों में कल से ही इस योजना के तहत पंजीकरण शुरू हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

केजरीवाल ने की गोवा में आम आदमी पार्टी और गोवा फॉरवर्ड पार्टी के बीच गठबंधन की घोषणा

 हमारा गठबंधन ‘‘गोवा फर्स्ट’’ कहलाएगा, जो भाजपा-कांग्रेस का...