Friday, June 19, 2026
Friday, June 19, 2026

अमृतसर में 42 करोड़ की हेरोइन समेत दो तस्कर पकड़े

Date:

अमृतसर–अमृतसर में 42 करोड़ की हेरोइन समेत दो तस्कर पकड़े गए है। यह कार्रवाई अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने खुफिया सूचना के आधार पर की। पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आज पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान लवप्रीत सिंह उर्फ लव और बलविंदर सिंह उर्फ बॉबी निवासी अंतर्गत थाना लोपोके के रूप में हुई है।
जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी वॉट्सऐप के जरिए पाकिस्तान के तस्करों के संपर्क में थे। पुलिस ने आरोपियों से 6.15 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 42 करोड़ रुपए है। इसके अलावा एक पीएक्स5 पिस्तौल (.30 बोर), 4 जिंदा कारतूस और 10 हजार रुपए की ड्रग मनी भी जब्त की गई है।
लोपोके पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। आरोपियों को रिमांड पर लेकर आगे और पीछे के लिंक चेक किए जाएंगे। पंजाब पुलिस नशीली दवाओं और अवैध हथियारों की तस्करी को रोकने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related