Tuesday, October 13, 2026
Tuesday, October 13, 2026

फरीदकोट में 2 तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर:दोनों परिवारों पर 15 केस

Date:

फरीदकोट–पंजाब के फरीदकोट जिले में राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशे के खिलाफ युद्ध अभियान के तहत एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की गई है। इसके तहत सिविल प्रशासन ने जैतो शहर के छज्ज घड़ा मोहल्ला में 2 नशा तस्करों द्वारा बनाए अवैध निर्माण पर पीला पंजा चलाया। यह सारी कार्रवाई नगर कौंसिल जैतो द्वारा की गई तथा एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन सहित भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।

जानकारी के अनुसार पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जहां नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा रहा है। वहीं नशा तस्करों द्वारा बनाए गए अवैध निर्माणों को गिराने के लिए बुलडोजर चलाया जा रहा है। इसी कड़ी के तहत जैतो में दो नशा तस्करों द्वारा सरकारी जमीन पर बनाए अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की गई।
इस अवसर पर नगर कौंसिल जैतो के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरिंदरपाल सिंह रामेआना ने कहा कि इन दोनों परिवारों ने सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण किया हुआ था, जिसे गिराया जा रहा है। जिन 2 परिवारों के घर तोड़े जा रहे हैं। उनके खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी के कई मामले दर्ज हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बंदी सिंहों की रिहाई के लिए भगवंत मान सरकार कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी

'आप' सरकार द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने का आश्वासन...

पंजाब को पहली बार मिली ‘काम’ करने वाली सरकार : भगवंत सिंह मान

साढ़े चार साल में हमने अपने कामों से...