Thursday, July 16, 2026
Thursday, July 16, 2026

मुक्तसर साहिब में दो गैंगस्टर गिरफ्तार:5 अवैध हथियार बरामद

Date:

श्री मुक्तसर साहिब–पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 5 अवैध हथियार और पांच अतिरिक्त मैगजीन बरामद की हैं। बरामद हथियारों में चार पिस्तौल (.32 बोर) और एक पिस्तौल (.30 बोर) शामिल है।

पंजाब पुलिस के DGP गौरव यादव ने बताया है कि प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं और संगठित अपराध गतिविधियों को अंजाम देने के लिए काम कर रहे थे। पुलिस को शक है कि आरोपी राज्य में आपराधिक नेटवर्क को मजबूत करने की कोशिश कर रहे थे।
डीजीपी ने कहा कि आरोपियों द्वारा इन हथियारों का कहां इस्तेमाल किया जाना था, इस पर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल मुक्तसर पुलिस आरोपियों से पूछताछ करेगी। आगे की जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उक्त आरोपी लॉरेंस के किस हैंडलक के टच में थे।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा- मुक्तसर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी उनके एरिया में गतिविधि कर रहे हैं। सूचना के आधार पर तुरंत पुलिस द्वारा रेड की गई और दोनों को दबोच लिया गया। आरोपियों से पूछताछ के बाद और भी हथियार बरामद हो सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

माँवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे

*पटियाला, अमृतसर, जालंधर ,गुरदासपुर और होशियारपुर भी शीर्ष...