Thursday, July 16, 2026
Thursday, July 16, 2026

पंजाब की मदद के लिए सिरसा-वासियों ने बढ़ाए हाथ:राशन-दवा लेकर रवाना

Date:

सिरसा–हरियाणा से सटे पंजाब क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए सिरसा वासियों ने मदद को हाथ बढ़ाए हैं। सिरसा से भारी संख्या में लोग पंजाब के लोगों की मदद के लिए रवाना हुए हैं। रविवार को भी डेरा सच्चा सौदा के सेवादार रवाना हुए थे। उनके साथ राशन, दवा एवं अन्य सामग्री रही। डेरा प्रमुख ने संगत से भी बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद का आह्वान किया था।

सिरसा के गांव भरोखां से सेवादारों का जत्था सोमवार रात को भी रवाना हुआ। वह सभी राशन एवं अन्य खाद्य सामग्री और दवा का प्रबंध के साथ गाड़ी लेकर पंजाब के लिए रवाना हुए हैं। भरोखां के ग्रामीण बोले कि, पंजाब के साथ पुराना भाईचारा है। यह मानवता के लिए मदद है और इंसानियत धर्म है। पंजाब बॉर्डर पर बसा है। हर बार किसान आंदोलन में भी पूरा सहयोग रहा है।

ग्रामीण बोले कि, अब सीधा सुल्तानपुर लोधी में जाएंगे। वहां जरूरत के हिसाब से देखेंगे। अगर खाना बनाने की सुविधा मिली तो बना-बनाया खाना उपलब्ध करवाएंगे। वर्ना गुरुघरों में ही राशन वितरण करेंगे। उनके साथ मिलकर खाना तैयार करने में मदद करेंगे। इसके बाद बाढ़ प्रभावित लोगों तक पहुंचाने का काम करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

माँवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे

*पटियाला, अमृतसर, जालंधर ,गुरदासपुर और होशियारपुर भी शीर्ष...