Saturday, July 11, 2026
Saturday, July 11, 2026

मेक्सिको में भ्रष्टाचार के खिलाफ हजारों GenZ का प्रदर्शन

Date:

 

मेक्सिको  –मेक्सिको में शनिवार को हजारों GenZ बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार, हिंसा में मिल रही छूट, सार्वजनिक हत्या औरा सुरक्षा की कमी के खिलाफ ​​​​​​सड़कों पर उतर आए हैं।

 

यह गुस्सा एक मेयर की सार्वजनिक हत्या के बाद और भड़क गया। मेक्सिको के पश्चिमी राज्य मिचोआकेन में 1 नवंबर को उरुअपन के मेयर कार्लोस मंजो की एक प्रोग्राम के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

गुस्साए GenZ ने राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास नेशनल पैलेस की सुरक्षा दीवारों को गिरा दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थरों, हथौड़े, पटाखों, लाठियों और जंजीरों से हमला किया। इन्हें रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी।

राजधानी के सुरक्षा सचिव पाब्लो वाजक्वेज ने द इंडिपेंडेंट को बताया कि प्रदर्शन में 120 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 100 पुलिस अधिकारी हैं। वहीं 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related