Thursday, September 17, 2026
Thursday, September 17, 2026

 वारदात को अंजाम देने आए लोगों को गांव वालों ने दबोचा

Date:

नाभा : पंजाब में चोरी की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जो दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है। चोर बेखौफ होकर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला नाभा ब्लॉक के गांव अगोल में सामने आया है। जहां देर रात ट्रांसफार्मर चोरी करने आए चोरों को गांव वालों ने पकड़ लिया। इसमें 2 महिलाएं और 1 व्यक्ति शामिल है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना में शामिल चार लोग भागने में सफल रहे। यह मौत गांवों वालों द्वारा पिटाई से हुई या इसके पीछे कोई और वजह है, पुलिस इसकी जांच में जुटी है।

डी.एस.पी. जरनैल सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्मर चोरी करने आये लोगों को गांव वालों ने पकड़ लिया जिसमें दो महिलाएं और 1 व्यक्ति शामिल है। बाद में उक्त व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक व्यक्ति की पहचान निर्भय सिंह उर्फ ​​​​सनी के रूप में हुई है जो मालेरकोटला जिले के नौत रानी गांव का रहने वाला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related