Wednesday, August 26, 2026
Wednesday, August 26, 2026

पंजाब में जालंधर-लुधियाना हाईवे किया जाम:धान खरीदी में देरी से किसान नाराज

Date:

जालंधर–धान की खरीद में देरी से खफा किसानों ने जालंधर-लुधियाना- दिल्ली राष्ट्रीय मार्ग को जाम कर दिया है। जालंधर से आगे फगवाड़ा के करीब किसान हाईवे पर बैठ गए हैं। ये प्रदर्शन भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के मुख्य वक्ता और दोआबा प्रभारी कश्मीर सिंह जंडियाला व समर्थकों की तरफ से किया जा रहा है। कश्मीर सिंह का कहना है कि जब तक मांगें नहीं मानी जाएंगी, प्रदर्शन जारी रहेगा।

कश्मीर सिंह ने बताया कि आज हक्की मांगों को लेकर ये प्रदर्शन किया जा रहा है। मंडिया में पड़ी धान की फसल की खरीद नहीं हो पा रही है। खाद किसानों को उपलब्ध नहीं हो पा रही है। पराली का हल सरकार कर नहीं पा रही है। अंधी बहरी सरकार को जगाने के लिए आज किसानों को सड़क पर आना पड़ा है।

किसानों का कहना है कि डीएपी खाद और धान हमारे दो मुख्य मुद्दे हैं। आज 1800-1800 क्विंटल रेट पर धान शैलर खरीदने को बैठे हैं। किसान इसे सस्ते में बेचने को मजबूर हो चुका है।कश्मीर सिंह का कहना है कि सरकारें झूठ बोल रही हैं। उन्हें अक्ल ठिकाने लाई जाएगी। धान की खरीद की सिर्फ बातें हो रही हैं। खरीद नहीं हो रही। जब तक प्रशासन की उनकी मांगों को हल नहीं करता, ये प्रदर्शन इसी तरह से जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related