Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

4 लाख प्रवासियों को Deport करने की तैयारी में पुर्तगाल सरकार! पंजाबियों पर लटकी तलवार

Date:

 

 

पंजाब  : विदेश में जाकर बसे पंजाब वासियों के लिए झटके की खबर सामने आई है। दरअसल, अमेरिका के बाद अब पुर्तगाल सरकार ने भी प्रवासियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए 4 लाख से अधिक प्रवासियों को देश से बाहर निकालने की तैयारी शुरू कर दी है। इनमें करीब 14 हजार भारतीय कामगार भी शामिल हैं। इनमें से पंजाब से भी हजारों युवक पुर्तगाल में रह रहे है और पिछले 5-6 सालों से सरकार को टेक्स दे रहे हैं।

 

नवगठित पुर्तगाल सरकार ने प्रवासी-विरोधी नीतियां अपनाते हुए प्रवासियों को डिटेन करने के आदेश जारी कर दिए हैं। इस फैसले के विरोध में विभिन्न देशों से आए प्रवासियों ने पुर्तगाल सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे कानूनी तरीके से पुर्तगाल में रह रहे हैं, टैक्स भर रहे हैं और सरकारी मेडिकल सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं। इसके बावजूद सरकार उन्हें जबरन देश से निकालना चाहती है, जो नाइंसाफी है। बताया जा रहा है कि कई प्रवासियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया है, जिनमें 10-12 भारतीय भी शामिल हैं।

 

पुराने इमीग्रेशन कानून 88 और 89 के अनुसार, कोई भी विदेशी अगर कानूनी तरीके से परमिट लेता है और नियमों का पालन करता है, तो वह पुर्तगाल में रह सकता है। लेकिन नए नियम लागू कर कानूनी प्रवासियों को भी बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related