Sunday, July 12, 2026
Sunday, July 12, 2026

पंजाबी सिंगर मनकीरत को अखिलेश यादव ने किया सम्मानित

Date:

लुधियाना—मशहूर पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सम्मानित किया है। औलख को यह सम्मान पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की मदद करने के लिए दिया गया। अखिलेश यादव ने इस दौरान पंजाब में आई बाढ़ पर दुख भी जताया है।

अखिलेश यादव ने कहा कि सिंगर मनकीरत न केवल हिन्दुस्तान बल्कि विदेशों में भी बहुत लोकप्रिय हैं। गीत-संगीत की दुनिया में उनका बड़ा नाम है। उन्होंने पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद में 5 करोड़ की धनराशि अब तक खर्च कर देने के लिए उनकी सराहना की।

अखिलेश यादव ने कहा कि सिख समाज ने देश-विदेश में अपनी मेहनत से अलग पहचान बनाई है। सरकार ने उनकी वैसी मदद नहीं की, जैसी करनी चाहिए थी। अखिलेश यादव ने कहा- भाजपा की डबल इंजन सरकार किसान, नौजवान और महिला विरोधी है।

अखिलेश ने कहा कि पंजाब में बाढ़ की समस्या गंभीर है। इससे लाखों लोग प्रभावित हुए है। वे सब परेशान है। बड़ी संख्या में पशु और मनुष्य बाढ़ में बह गए है। बाढ़ग्रस्त इलाकों में फंसे लोगों को राहत सामग्री पहुंचाने में केन्द्र सरकार विफल रही है। लोगों की सुरक्षा और पशु चारे की कोई व्यवस्था नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गैंगस्टरों ते वार का 171वां दिन: पंजाब पुलिस ने 625 स्थानों पर छापेमारी कर 348 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस टीमों ने 307 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई...