Monday, September 14, 2026
Monday, September 14, 2026

विदेश से रची राणा बलाचौरिया के हत्या की साजिश:गैंगस्टर डोनी बल ने मुहैया कराए

Date:

 

मोहाली–मोहाली के सोहाना के पास कबड्डी के दौरान हुई कुंवर दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बलाचौरिया की हत्या के पीछे कबड्डी में दबदबे और फिरौती के एंगल से भी पुलिस जांच कर रही है। हत्या के पूरे घटनाक्रम की साजिश पुर्तगाल में बैठे गैंगस्टर बलविंदर सिंह उर्फ डोनी बल द्वारा रची गई थी। वह अमृतसर एरिया का रहने वाला था और उसी एरिया से गैंगस्टर का इस्तेमाल राणा बलाचौरिया की हत्या के लिए किया गया है।

 

इसकी पहचान भी हो गई है और पुलिस इसकी गिरफ्तारी के लिए अमृतसर और बटाला एरिया में पूरी तरह से सक्रिय है। बलविंदर सिंह डोनी बल इस समय विदेश में बैठकर लोगों को धमकाकर उनसे अवैध वसूली करता है। उसके खिलाफ कई ऐसे मामले दर्ज हैं, जिनमें उसकी तरफ से फिरौती नहीं देने पर फायरिंग भी करवाई गई है।

 

उसके निशाने पर हमेशा से कारोबारियों के साथ साथ म्यूजिक इंडस्ट्री से संबंधित लोग रहे हैं। राणा भी मोहाली में एक म्यूजिक स्टूडियो रन कर रहा था। डोनी बल के राणा बलाचौरिया की हत्या में शामिल का खुलासा डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला की तरफ से किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

केजरीवाल ने की गोवा में आम आदमी पार्टी और गोवा फॉरवर्ड पार्टी के बीच गठबंधन की घोषणा

 हमारा गठबंधन ‘‘गोवा फर्स्ट’’ कहलाएगा, जो भाजपा-कांग्रेस का...