Monday, September 14, 2026
Monday, September 14, 2026

जालंधर में चाइनीज मांझे से युवक का कान कटा:हाथ की उंगली भी जख्मी, 15 टांके लगे

Date:

 

जालंधर–पंजाब के जालंधर में चाइनीज डोर (मांझा) से बाइक सवार का कान कटने का मामला सामने आया है। रैणक बाजार से घर जा रहे एक व्यक्ति के सामने अचानक डोर आने से वो बुरी तरह जख्मी हो गया।

 

डोर इतनी तेज थी कि युवक के कान के साथ उसके हाथ की उंगली भी कट गई। इसके बाद पास मौजूद लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसके कान में करीब 15 टांके लगे।

 

पीड़ित ने बताया कि डोर सड़क के ऊपर लटक रही थी, जो दूर से दिखाई नहीं दी। बाइक से जाते समय डोर उसके कान और हाथ में अटक गई, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया।

 

सरकार और पुलिस पर गंभीर आरोप

 

पीड़ित ने सरकार और पुलिस प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। उसने कहा कि चाइना डोर पर बैन होने के बावजूद खुलेआम बिक्री हो रही है। कई घरों में गट्टू (मांझा) बेचा जा रहा है। लेकिन कार्रवाई सिर्फ कागजों तक सीमित है। कभी-कभार कुछ गट्टू पकड़कर छोड़ दिए जाते हैं। जबकि असली सप्लाई पर रोक नहीं लगाई जाती।

 

पीड़ित ने मीडिया के जरिए लोगों, खासकर माता-पिता से अपील की कि वे बच्चों को चाइना डोर बिल्कुल न दें। यह न सिर्फ इंसानों बल्कि पक्षियों के लिए भी घातक है। उसने कहा कि अगर प्रशासन सख्त कदम नहीं उठाता, तो आम लोगों को ही जागरूक होकर ऐसे सामान का बहिष्कार करना होगा।

 

चाइना डोर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई हो। मोहल्ला स्तर पर चेकिंग टीमें बनाई जाएं पुलिस और प्रशासन सिर्फ दिखावटी कार्रवाई न करें, बल्कि सप्लाई चेन तोड़ी जाए फिलहाल, इस घटना के बाद इलाके मेंं लोग चाइना डोर पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

केजरीवाल ने की गोवा में आम आदमी पार्टी और गोवा फॉरवर्ड पार्टी के बीच गठबंधन की घोषणा

 हमारा गठबंधन ‘‘गोवा फर्स्ट’’ कहलाएगा, जो भाजपा-कांग्रेस का...