Monday, May 11, 2026
Monday, May 11, 2026

आम आदमी पार्टी सरकार महिलाओं के अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध – महिला आयोग

Date:

लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद पंजाब सरकार फिर से जन कल्याण कार्यों और लोगों की समस्याओं के समाधान में जुट गई है। आम आदमी पार्टी प्रदेश में महिलाओं के अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध है। इसी लक्ष्य के साथ पंजाब राज्य महिला आयोग महिलाओं की गरिमा सुनिश्चित करने के लिए जोर-शोर से काम कर रहा है। यह विचार आज पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल ने व्यक्त किये।

राज लाली गिल ने कहा कि महिला आयोग का उद्देश्य महिलाओं की समस्याओं का समाधान करना है और उनके अधिकारों की रक्षा करना है ताकि एक बेहतर समाज का निर्माण हो सके। राज लाली गिल ने महिला आयोग की समाज के प्रति गतिविधियों का परिचय देते हुए कहा कि आयोग का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की सभी समस्याओं का यथासंभव समाधान करना और उन्हें उचित सम्मान दिलाना है। आयोग एक ऐसा वातावरण बनाने का भी प्रयास करता है जहां महिलाएं आगे बढ़ सकें और समाज में सकारात्मक योगदान दे सकें।

इसके साथ ही चेयरपर्सन ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया और कहा कि अगर राज्य में कोई भी महिला घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न या दुर्व्यवहार जैसी, या किसी और समस्या का सामना कर रही है, तो वह पंजाब राज्य महिला आयोग के साथ अपनी समस्या साझा कर सकती है। हम जल्द से जल्द पीड़ित महिला को उसका हक दिलवाने का प्रयास करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related