Monday, May 11, 2026
Monday, May 11, 2026

कुवैत की घटना पर भावुक हुए सीएम मान, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े रहने का दिया आश्वासन

Date:

 

कुवैत में बहुमंजिला इमारत में आग लगने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर जहां तमाम राजनीतिक नेताओं और अन्य संगठनों द्वारा इस घटना की निंदा की जा रही हैं,  वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

आपको बता दें कि कल कुवैत शहर में एक बहुमंजिला इमारत में अचानक आग लग गई। इमारत में रहने वाले दर्जनों कर्मचारी आग की चपेट में आ गए,  जिससे 40 भारतीयों समेत 49 विदेशी कामगारों की मौत हो गई और 50 लोग घायल हो गए। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि अंदर और बाहर जाने का रास्ता तंग होने के कारण बिल्डिंग में फंसे लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया और उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ी।

मुख्यमंत्री ने घटना की निंदा करते हुए एक संदेश में कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, जिससे बड़ी संख्या में भारतीयों की मौत हो गयी। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के कारण कई बहुमूल्य जानें चली गईं और कई लोग घायल हो गए। सीएम मान ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कठिन समय में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ है। उन्होंने ईश्वर से पीड़ित परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इसके सिवा उन्होंने इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी प्रार्थना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related