Friday, July 24, 2026
Friday, July 24, 2026

थाईलैंड की युवतियों ने होटल की खिड़की से लगाई छलांग: चौथी मंजिल से कूदीं; दोनों गंभीर घायल

Date:

अमृतसर में पुलिस की रेड के डर से दो थाईलैंड की युवतियों ने होटल की खिड़की से छलांग लगा दी। वे होटल की चौथी मंजिल पर बने स्पा सेंटर में थी। होटल में रात करीब 8.45 बजे पुलिस ने सूचना के बाद रेड की थी। घटना में एक लड़की की रीढ़ की हड्‌टी टूट गई है और वे गंभीर रूप से घायल हैं। इलाज के लिए युवतियों को गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल किया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, रात पुलिस को होटल की चौथी मंजिल में बने स्पा सेंटर में मसाज के नाम पर होने वाले देह-व्यापार की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस ने तुरंत होटल में रेड की। रेड की सूचना मिलने के बाद थाई मसाज सेंटर में काम करने वाली दो थाईलैंड की युवतियों ने खिड़की से छलांग लगा दी। चौथी मंजिल से गिरी एक युवती की रीढ़ की हड्‌डी टूट गई है, जबकि दूसरी को गंभीर चोटें आई हैं।

घटना के बाद पुलिस ने इस पर कोई भी प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया।  युवतियां अभी बयान देने की हालत में नहीं है। दोनों युवतियों ने अभी तक अपना नाम भी जाहिर नहीं किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related