Saturday, September 5, 2026
Saturday, September 5, 2026

फाजिल्का में आवारा कुत्ते ने बच्ची को नोचा, परिवार ने प्रशासन से नकेल कसने को कहा

Date:

फाजिल्का के आदर्श नगर में गली में बच्चो सहित खेल रही 11 वर्षीय बच्ची पर आवारा कुत्ते ने हमला बोल दिया l हालांकि इस दौरान कुत्ते ने बच्ची के एक पांव को काटते हुए नोच दिया। जिसे तुरंत फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए इमरजेंसी में भर्ती करवाया गया l

बच्ची के चाचा योगेश खुराना ने बताया कि उसकी भतीजी आलिया जो करीब 11 वर्ष की है l वह बच्चों साथ गली में खेल रही थी कि गली में आए आवारा कुत्ते ने अचानक उस पर हमला बोल दिया l बच्ची के पीछे पड़े कुत्ते ने उसे पैर से पकड़ गिराया और काट दिया l

बच्ची घबरा गई और काफी शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने उन्हें सूचित किया l इसके बाद उन्होंने बच्ची को इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल के एमरजेंसी वार्ड में दाखिल करवाया l

फिलहाल योगेश कुमार ने इस मामले पर प्रशासन और सरकार से आवारा कुत्तों की समस्या के समाधान की मांग की है l उन्होंने कहा कि  प्रशासन व सरकार को इस पर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

शिक्षक दिवस पर CM भगवंत मान ने 50 शिक्षकों को किया सम्मानित

शिक्षक दिवस के मौके पर पंजाब सरकार की ओर...

पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों के 181 शिक्षकों को हेडमास्टर के पद पर पदोन्नत किया

चंडीगढ़, 4 सितंबर: सरकारी स्कूलों में और बेहतर एवं...

51,979 नागरिकों की गुप्त सूचनाओं से पंजाब में नशा तस्करी से जुड़ी 25,339 गिरफ्तारियाँ

सेफ पंजाब हेल्पलाइन (97791-00200) के माध्यम से प्राप्त हुईं...