Monday, July 27, 2026
Monday, July 27, 2026

पंजाब में 24 घंटे में 1 डिग्री बढ़ा तापमान:एक हफ्ते में 46 के पार होगा टेंपरेचर

Date:

पंजाब में पिछले एक सप्ताह से वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) का असर कम होने लगा है। पिछले 24 घंटों में बारिश के पूर्वानुमान के बावजूद कहीं भी बारिश नहीं हुई। जिसके बाद पंजाब के औसत तापमान में करीब 0.9 डिग्री की बढ़ोतरी देखी गई है। उम्मीद है कि कुछ दिन की राहत के बाद एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी होगी।सुस्त हो चुके पश्चिमी विक्षोभ का असर पंजाब के मालवा के 6 जिलों फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, फरीदकोट, मोगा और बठिंडा में ही देखने को आज मिलेगा। अनुमान है कि यहां आज बारिश हो सकती है और हवाएं चल सकती हैं। जिसके चलते पंजाब के उक्त 6 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य पूरे पंजाब में किसी भी तरह का अलर्ट जारी नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related