Sunday, May 3, 2026
Sunday, May 3, 2026

टी-20 वर्ल्डकप में बांग्लादेश ने श्रीलंका को पहली बार हराया:दो विकेट से मुकाबला जीता

Date:

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के 15वें मैच में बांग्लादेश ने 2014 की चैंपियन श्रीलंका को दो विकेट से हरा दिया। टी-20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश की श्रीलंका के खिलाफ यह पहली जीत है। इससे पहले दो मुकाबले खेले गए थे, दोनों श्रीलंका ने जीते थे।

बांग्लादेश ने डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला लिया। श्रीलंका ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 124 रन बनाए और बांग्लादेश को 125 रन का टारगेट दिया। जवाब में बांग्लादेश ने 19 ओवर में 8 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।

यह श्रीलंका की इस वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी हार है। इससे पहले, श्रीलंका को साउथ अफ्रीका ने हराया था। वहीं बांग्लादेश का पहला मैच था। टीम ग्रुप D में तीसरे नंबर पर है।

बांग्लादेश के स्पिनर रिशाद हुसैन ने तीन विकेट लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related