Tuesday, May 5, 2026
Tuesday, May 5, 2026

तपा में तैनात तहसीलदार 20,000 रु रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू

Date:

चंडीगढ़– राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने आज, बुधवार को जिला बर्नाला के तहसील तपा में तैनात तहसीलदार सुखचरन सिंह को 20,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त अधिकारी को अमरीक सिंह, निवासी गांव बीहला, जिला बरनाला की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलेंस ब्यूरो से संपर्क कर बताया कि उसके दोस्त हरभजन सिंह, निवासी गांव मौड़ नाभा, जिला बरनाला को 2 कनाल 4 मरले कृषि भूमि की रजिस्ट्री करवानी थी। इसके बदले में तहसीलदार शिकायतकर्ता से 20,000 रुपये रिश्वत की मांग कर रहा था।

प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत की जांच के बाद विजीलेंस ब्यूरो की बर्नाला यूनिट ने जाल बिछाकर उक्त तहसीलदार को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 20,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। मौके पर ही रिश्वत में इस्तेमाल किए गए रंगे हुए करंसी नोट भी आरोपी से बरामद कर लिए गए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मशहूर पहलवान जस्सा पट्टी अपनी टीम सहित आम आदमी पार्टी में शामिल

चंडीगढ़, 28 अप्रैल - कुश्ती जगत में 'जस्सा पट्टी'...