Tuesday, September 15, 2026
Tuesday, September 15, 2026

लालजीत सिंह भुल्लर ने 17 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे

Date:

चंडीगढ़— पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने आज विभाग में अनुकंपा के आधार पर भर्ती किए गए 17 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

नव-नियुक्त कर्मचारियों को बधाई देते हुए कैबिनेट मंत्री ने उन्हें समाज की सेवा के प्रति समर्पित भावना और पूरे जज्बे एवं जोश के साथ अपनी सेवाएं निभाने के लिए प्रेरित किया। कैबिनेट मंत्री ने उनको जन कल्याण के लिए सार्थक योगदान देने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि जन सेवा एक नेक जिम्मेदारी है इसे पूरी लगन और ईमानदारी से निभाना चाहिए।परिवहन विभाग में आज नियुक्त हुए कई उम्मीदवारों ने भावुक होकर बताया कि उन्हें नौकरी के लिए 10 से लेकर 32 साल तक इंतजार करना पड़ा, लेकिन पिछली सरकारों ने उनकी सुध नहीं ली।

नव-नियुक्त कर्मचारी सरबजीत सिंह, निवासी गांव नंगल फीदा , ज़िला जालंधर ने बताया कि उनके पिता दारा सिंह के निधन के बाद उन्होंने वर्ष 1992 में विभाग में नौकरी के लिए आवेदन किया था। लेकिन पिछली सरकारों की अनदेखी और आश्वासनों के कारण उन्हें निराशा ही हाथ लगी। मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान और परिवहन मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर का आभार व्यक्त करते हुए सरबजीत सिंह ने कहा कि मान सरकार के प्रयासों से 32 साल बाद आज उन्हें नौकरी नसीब हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राजस्थान में भी ‘‘आप’’ के नेतृत्व में चलने लगी बदलाव की हवा- केजरीवाल

शिक्षा मंत्री के इलाके बारां में झाड़ू चली और...