Tuesday, June 16, 2026
Tuesday, June 16, 2026

भरतपुर में 10 लोग टनों-मिट्‌टी में दबे, 4 की मौत:पाइपलाइन खुदाई की साइट में हादसा

Date:

भरतपुर—भरतपुर में चंबल प्रोजेक्ट की पाइप लाइन डालने के दौरान मिट्‌टी ढहने से एक ही परिवार के 10 लोग दब गए। हादसे में 3 महिला और एक युवक की मौत हो गई है। वहीं, 2 लोग गंभीर घायल हैं।
हादसा गहनौली थाना इलाके में रविवार सुबह करीब 8.30 बजे हुआ। थाना अधिकारी विजय सिंह ने बताया- जंगी के नगला के पास पाइप लाइन के लिए खुदाई की जा रही है।
यहां से निकली मिट्‌टी को भरने के लिए फतेहपुर सीकरी (यूपी) के रहने वाले 10 लोग आए थे। सभी उट्‌टू गांव के रहने वाले हैं। मिट्टी भरने के दौरान हादसा हो गया।
जानकारी के अनुसार साइट पर करीब 10 फीट की खुदाई हुई है। ये सभी लोग इसी गड्‌ढे में उतरे थे। इसी दौरान टनों मिट्‌टी भरभराकर उनके ऊपर गिर गई।
हादसे की सूचना पर पहुंची जिला प्रशासन और ग्रामीणों मिट्‌टी में दबे 6 लोगों को बाहर निकाला था। इनमें से 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, एक महिला ने हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया।
मृतकों की पहचान अनुकूल (22), योगेश कुमारी (25), विनोद देवी (55) और विमला देवी (45) के तौर पर हुई है। वहीं, दिनेश (38) पुत्र नाहर सिंह और जयश्री (50) पत्नी विजेंद्र घायल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा यू.पी.एस.सी.- 2025 पास करने वाले उम्मीदवारों का सम्मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा यू.पी.एस.सी.- 2025 पास...