Sunday, June 14, 2026
Sunday, June 14, 2026

सिरसा में बेटे ने पिता का किया मर्डर:जमीन को लेकर बहन के हिस्से पर छिड़ा विवाद

Date:

 

सिरसा–सिरसा जिले के डबवाली क्षेत्र में जमीनी विवाद के चलते एक बेटे ने अपने पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। जमीन हिस्सेदारी को लेकर पिता-पुत्र दोनों के बीच अक्सर झगड़ा रहता था। आरोपी ने पहले अपने पिता को जीप से कूचला और बाद में तेजधार हथियार से सिर पर दो बार बार वार किए और बुजुर्ग पिता करीब दो घंटे तक गली में तड़फता रहा। किसी ने अस्पताल पहुंचाने हिम्मत नहीं दिखाई। आखिर डायल 112 की गाड़ी ने अस्पताल पहुंचाया।

 

जानकारी के अनुसार, यह घटना रविवार रात करीब 9:30 बजे हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान जिले के गांव अहमदपुर दारेवाला के 65 वर्षीय जसवंत सिंह के रूप में हुई है। जसवंत सिंह खेत से पानी लगाकर घर लौटे थे, तभी बेटे राम सिंह ने घर के पास गली में घेर लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related